जमशेदपुर : बिष्टुपुर खरकई लिंक रोड स्थित श्री धर्म संस्था मंदिर में आयोजित हो रहे 77वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत शुक्रवार को रोज की तरह सवेरे महागणपति हवन के साथ यज्ञानुष्ठान की शुरुआत हुई. इसके पश्चात श्री महालक्ष्मी के लिए दो कलश स्थापित कर श्री सूक्तम पूजा संपन्न कराई गई. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद बाहर से पधारे वेद पंडितों ने श्री लक्ष्मी नारायण हृदयम का जाप और हवन किया. इसके बाद मुख्य पुजारी विजय भानु के मार्गदर्शन में मंदिर के अध्यक्ष पीएन शंकरन ने पूर्णाहुति और वसोर्धारा का आयोजन किया. (नीचे भी पढ़ें)
मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा, आकाश शर्मा और प्रियांशु शर्मा ने श्री धर्मसास्था के लिए कलश अभिषेक किया. देवताओं की महा आरती के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने यज्ञानुष्ठान में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया. (नीचे भी पढ़ें)
संध्या समय पुनः महाआरती के पश्चात वेद पंडितों ने रुद्र क्रमार्चन एवं वेद पारायण एवं जाप किया, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालु भक्तों के बीच पुनः प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एन राममूर्ति, उपाध्यक्ष केजीपी नायर, सचिव बी सुब्रमण्यन, कोषाध्यक्ष एएस विश्वेश्वरन के अलावा केएस नारायण, एस शिवकुमार, एस श्रीनिवासन, जी शिजूलाल, संयुक्त सचिव एस वेंकटरमन, एस प्रदीप, जे सुरेश, एमएसवी शिवा, सदस्य और मंदिर के कई अन्य लोगों ने पूजा में सहयोग किया.



