जादूगोड़ा : यूसिल की स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा. समारोह के मुख्य अतिथि सह मुख्य अधीक्षक (यांत्रिक) अभिजीत कुमार ने जादूगोड़ा के दो सरकारी स्कूलों, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तिलाईटांड़ व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती के बच्चों में 30 योगा मैट, 145 जूट बैग व 26 जूट बैग, 142 स्टेनलेस स्टील की बोतलों का वितरण किया ताकि प्लास्टिक की उपयोगिता को नकारा जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि अभिजीत कुमार ने बच्चों के बीच योग के महत्व व उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिजीत कुमार, जादूगोड़ा की योगा ट्रेनर मिस नीलम प्रसाद, अभिजीत भट्टाचार्य ने अहम योगदान किया. इससे पूर्व योग प्रशिक्षक पूनम प्रसाद ने बच्चों को योग की ट्रेनिंग दी व प्लास्टिक के उपयोग से बचने का सुझाव दिया ताकि कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सके.



