चाकुलिया : धालभूमगढ़ प्रखंड के दलकी प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और युवा शक्ति रक्तदान आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी तिलका माझी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल सोरेन, अर्जुन हांसदा और हेमंत मुंडा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं. रक्तदान जीवन दान है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में भाग लेकर रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बनें. रक्तदान शिविर में कुल 89 यूनिट रक्त संग्रह हुआ.(नीचे भी पढ़ें)
मौके पर अतिथियों ने रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह को बाबूलाल सोरेन,हेमंत मुंडा और समिति के संरक्षक स्वपन महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मुखिया चंपा रानी मुर्मू, सरस्वती महतो, आयोजन समिति के अध्यक्ष इनामुल हक, सचिव संजय पाल, रंजन महतो, देवाशीष महतो, जयप्रकाश सिंह मुंडा, विजय महतो, सबा करीम, भवेश महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




