चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी दुर्गा मंदिर प्रांगन में मंगलवार की शाम रक्तदान शिविर को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया की 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर और शिक्षा प्रेमी स्व डॉ बंकिम महतो और हिकिम महतो के स्मृति में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा. शिविर को सफल बनाने के लिए बैठक में रणनिती बनाई गई और ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो ने कहा कि समिति से जुड़े सभी लोग ग्रामीणों को रक्तदान करने से होने वाली शारिरिक लाभ के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शिविर में आकर रक्तदान करने के प्रति जागरूक करने की बात कहीं है. मौके पर मोहिनी मोहन महतो, ग्राम प्रधान उत्तम महतो, पिंटू महतो, निरमलेन्दु महतो, उत्तम महतो, सुखेन्दु महतो, मनिन्द्र महतो, सुजीत महतो, चिन्मय महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




