चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के माटियाबांधी गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर और शिक्षाविद स्वर्गीय बंकिम चन्द्र महतो और स्वर्गीय हिकिम चन्द्र महतो के स्मरण में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. शिविर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, पंचायत के मुखिया जोदुनाथ हेम्ब्रम, उत्तम महतो, निर्मलेन्दु महतो, पिंटू महतो समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा की कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रह करने का सराहनीय कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान और जीवन दान है. रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
अतिथियों ने लोगों से अपील किया की अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें और शिविर को सफल बनाएं. मौके पर समिति के सदस्यों ने हर रक्तदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर जगन्नाथ महतो, सुखेन्दु महतो, मनिन्द्र नाथ महतो, पवन गिरी, मोहिनी मोहन महतो, रेवाकांत महतो, चिन्मय महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




