शार्प भारत डेस्क : भारत में प्राचीन काल से ही पेड़ पौधे के महत्व को हमारे पूर्वजों द्वारा बताया जाता है और वे लोग अपने जीवन शैली में उसे आत्मसात करते रहते है. आप यह भली-भांति जान रहे होंगे कि आज भी झारखंड के आदिवासी समुदाय ज्यादातर जंगलों में ही निर्भर करते है. चाहे वह औषधि हो या अपने जरूरी चीजों को इकट्ठा करना हो. इस दौरान जंगलों में मिलने वाली सभी प्रकार के जड़ी बूटी का उपयोग कर वे अपने स्वास्थ्य को ठीक करते है. जंगलों में ऐसे बहुत से पेड़-पौधे पाये जाते है, जो रोगों के निवारण के लिए प्रयोग में लाया जाता है. उसी तरह झारखंड की राजधानी रांची के जंगलों में बेलवा पौधा पाया जाता है, जिसका प्रयोग आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा की जाती है. आदिवासी समुदाय इसका प्रयोग नवजात शिशु के होने पर करते है. इसकी पत्तियों को छठी के दिन बच्चे के शरीर पर रगड़ा जाता है. उनका मामना है कि इन पत्तियों का प्रयोग करने से नवजात से ही शिशुओं में चर्म रोग नहीं होता है. बेलवा पौधे में एटीबैक्टीरियल गुण काफी अधिक मात्रा में पाया गया है. इसके साथ ही इसमें एंटी फंगल गुण व एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आदिवासी का कहना है कि इस पौधे को शरीर पर लगाने से दाग और खुजली जैसी चीजों से भी राहत मिलती है. बेलवा के पत्तों का प्रयोग पूर्वजों के समय से ही किया जा रहा है, इसलिए गांवों में आज भी इस प्रचलन को जारी रखा गया है, जिसमें बच्चें के जन्म के बाद उन्हें छठी पर बेलवा के पत्तों को शरीर पर रगड़ा जाता है, जिससे उन्हें आगे चलकर चर्म रोग की समस्या नहीं होती है. वहीं इस पर वैज्ञानिकों को हाल के दिनों में इसके पत्ते के बारे में पता चला है. अब तक वैज्ञानिक भी इन पत्तों के गुणकारी प्रयोग के बारे में नहीं जानते थे. जानकारी होने के बाद वैज्ञानिकों ने इस पर अध्ययन शुरू किया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि आदिवासियों की मान्यता सही है. यह पौधा गुणकारी है. इससे चर्म रोग के साथ साथ दाग, खुजली, पिंपल्स या हाइपर पिगमेंटेशन जैसी चीजों को ठीक किया जा सकता है. फिलहाल इस पर शोध जारी है.
नोट : इसकी पुष्टि शार्प भारत नहीं करता है.














