जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गांधी घाट के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे राहगीरों द्वारा एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच भेजा गया है. घायल का नाम विशाल पांडे, जो कदमा उलियान का रहने वाला है. घायल के भाई शुभम पांडे ने बताया कि घटना करीब 11 बजे की है. (नीचे भी पढ़ें)

घायल अपनी पत्नी को मानगो छोड़कर कदमा लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना में विशाल बाइक की दूसरी ओर जा गिरा. वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद राहगीरो ने ट्रक चालक को रोका और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक और बाइक दोनों को थाने ले गयी. ट्रक भुइयांडीह सीआरएम 12 डंपिंग यार्ड से निकलकर कंपोज प्लांट मरीन ड्राइव जा रही थी. फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया है. वहीं ट्रक और बाइक को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी है.



