कांड्रा: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना पुलिस ने बीते 8 जनवरी को कांड्रा बाजार से चोरी गए स्कूटी संख्या जेएच22एच- 9300 के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम जितेन प्रधान उर्फ कातला है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि युवक दुग्धा पंचायत के हरीडीह गांव का रहनेवाला है. (नीचे भी पढ़ें)
बीते 08 जनवरी को कांड्रा बाजार से स्कूटी की चोरी हो गयी थी, जिसकी शिकायत भीम मुर्मू चांडिल निवासी ने 10 जनवरी को कांड्रा थाना में दर्ज कराई थी. कांड्रा के जांच के क्रम में तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह 7.00 बजे पदमपुर टॉल प्लाजा के नजदीक से स्कूटी के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ एवं जांच करने के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.



