चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के पाथराघाटी गांव के पास शनिवार की दोपहर दो बाइक में हुई सीधी टक्कर में माटियाबांधी निवासी गुरूचरण महतो नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. (नीचे भी पढ़े)

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवकों की पहचान धालभूमगढ़ के दोलकी निवासी अजय महतो, सुनील कर्मकार, गणेश महतो और माटियाबांधी निवासी अनिमेश महतो और पिंटू लाल गोप है. पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस और बाइक से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ संपा मन्ना ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया है.(नीचे भी पढ़े)

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे और बाइक की रफ्तार भी तेज थी. पाथराघाटी के पास दोनों बाइक की सीधी टक्कर होने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और एक युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली.



