जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस के इस्ट प्लांट बस्ती में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. महायज्ञ का ध्वजारोहण 5 मार्च को सुबह 11.00बजे किया जाएगा. श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 29 मार्च से 5 अप्रैल तक क्रमवार चलता रहेगा. जल कलश यात्रा 29 मार्च को शनिवार सुबह 7.00बजे से यज्ञ स्थल ईस्ट प्लांट बस्ती नियर टीटीएस मैदान से होगी. महायज्ञ 30 मार्च रविवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलन, 30 मार्च से 5 अप्रैल शनिवार तक नित्य हवन प्रातः 7.00बजे सुबह से और रुद्राभिषेख दोपहर 1.00बजे से ज्ञान यज्ञ होगा. (नीचे भी पढ़ें)
30 मार्च रविवार से 5 अप्रैल शनिवार तक सुंदर कांड पाठ संध्या 3.00बजे से प्रकांड विद्वान और संतों द्वारा प्रवचन होगा. 30 मार्च से 5 अप्रैल तक तक श्री त्रिदंडी स्वामी, संत सुंदरराज (यतिराज) जी महराज एवं कई संत और महात्मा के मुखारबिंद से प्रतिदिन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा 5 अप्रैल को आयोजित होगा. अभूतपूर्व स्नान एवं बिदाई प्रातः 8.00बजे से विशाल भंडारा दोपहर 3.00बजे से होगा. पत्रकार वार्ता में राजेश कुमार झा महासचिव, कोषाध्यक्ष बिनोद शाही, गंगाधर पांडे, यज्ञ प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी, प्रदीप कुमार झा, प्रदीप कुमार मलिक ,राज किशोर शाही, मनोज श्रीवास्तव, मोहन चौबे, दुर्गा राव, संतोष ठाकुर, संजय जी, अनमोल सिंह, जवाहर प्रसाद संजीव पांडे, राम सूरत राम, ब्यूटी तिवारी, अधिवक्ता विनीता मिश्रा , रिपु शर्मा, मुन्ना चौबे, प्रीति सिंह ने अपनी बातों को रखा.



