जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह मेन रोड पर शिवम घोष की मौत नहीं हुई है. इसको लेकर गलत सूचना प्रसारित शार्प भारत ने प्रसारित की थी. पुलिस के मुताबिक, अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के आइसीयू में चल रही है. दूसरी ओर, उसको गोली मारने की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में दिखी है. इसको लेकर दो वीडियो सामने आये है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि तीन अपराधियों उसको गोली मारी गयी है. सरेआम सड़क पर उसको गोली मारी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर दहशत का आलम है. बताया जाता है कि बुधवार दिनदहाड़े बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह मुख्य मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी शिवम घोष की गोली मारा गया. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दे कि शिवम घोष मुन्ना घोष का बेटा है और धतकीडीह मेडिकल बस्ती में रहता है. अपनी चाची की हत्या के मामले में शिवम जेल जा चुका था. प्रत्यक्ष सदस्यों की माने तो तीन युवक पैदल कहीं जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो हमलावर मौके पर पहुंचे और शिवम को अंधाधुंध गोलियां मारकर मौके से फरार हो गए.



