रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : गुदड़ी प्रखंड में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, प्रखंड कार्यालय के नियमित संचालन और अन्य मांगों को लेकर कोल्हान पोड़ाहाट मानकी मुंडा संघ की गुदड़ी अंचल कमेटी के नेतृत्व में आज हजारों ग्रामीण गुदड़ी बाजार से दो किलोमीटर लंबी रैली लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे एवं प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन को संबोधित करते हुए मानकी मुंडा संघ की गुदड़ी अंचल इकाई के अध्यक्ष बिरसा मुंडा ने कहा कि गुदड़ी प्रखंड में नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं और उन्हें किसी भी काम के लिए सोनुआ जाना पड़ रहा है.



