रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : हर घर तक अखण्ड दीप की ज्योत पहुंचाने के संकल्प के साथ हरिद्वारा स्थित गायत्री शक्तिपीठ से अखण्ड ज्योत ले कर चला रथ गुरुवार को चक्रधरपुर पहुंचा. चक्रधरपुर के उलीडीह मोड़ में गायत्री परिवार के सभी अनुयायियों ने रथ का स्वागत किया, जिसके उपरांत रथ को एक शोभा यात्रा के रूप में चंद्री गायत्री प्रज्ञा पीठ की ओर ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने रथ की आरती की. रथ शुक्रवार से चक्रधरपुर के सभी क्षेत्रों का भ्रमण आरंभ करेगा, जो आगामी 18 मार्च तक चक्रधरपुर के सभी गांवों तक अखण्ड ज्योत ले कर पहुंचेगा. बता दें कि यह अखण्ड ज्योत आचार्य श्रीराम शर्मा ने जलाई थी जो करीब 100 साल से निरंतर जल रही है. इसके 100 साल पुराना होने पर अब इसको पूरे देश में भ्रमण कर लोगों तक पहुंचने का संकल्प लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मौजूद रहे पश्चिमी सिंहभूम जिले के दीपक सिंह, चंद्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुशांत कुमार मुखर्जी, डॉ मनोज प्रधान साथ में रथ पर मौजूद रहे. गंगेश प्रजापति एवं सियाराम पंडित के अलावा सुलोचना, सविता व चंद्री गांव की अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं.



