रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा के तांबो चौक स्थित राजनगर मेस में संताली सेमलेद की ओर से आगामी 23 मार्च को स्थानीय पिल्लई हॉल मैदान में “बाहा पर्व” मनाने की तैयारी के लिए एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोरेन ने सभी से बाहा पर्व के दिन परंपरागत परिधान पहनकर ही शामिल होने की अपील की. संस्था के वरिष्ठ सदस्य पूर्व बैंक कर्मी जयराम टुडू ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह किया. बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच व्यवस्था की जिम्मेवारियां बांटी गईं. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह मंत्री दीपक बिरुआ एवं सासंद जोबा मांझी को आमंत्रित किया जाएगा. सासंद को चाईबासा में स्थायी जाहेरथान के लिए स्थान एवं तात्कालिक तौर पर 2 कमरों की मांग पत्र सौंपा जाएगा. अगली बैठक 16 मार्च को आयोजित होगी, हालांकि इससे पूर्व सभी सदस्यों से सहयोग राशि एवं सभी मेहमानों को आमंत्रण पत्र प्रेषित किये जायेंगेत. सभी आदिवासी एक हो की तर्ज पर स्थानीय मुंडा, आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधि, मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष और महासचिव एवं समाज के प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
अगले 2 साल के लिए संस्था की स्थायी कमेटी के गठन का खाका लगभग तैयार हो चुका है जिसकी घोषणा आगामी बैठक में होने की पूरी संभावना है. इस बैठक में शंखो मुर्मू, अमृत माझी, जेएस सोरेन, अर्जुन हेंब्रम, किशुन मुर्मू, करण चंद्र टुडू, लखन मुर्मू, श्रीमत मुर्मू, अंतू हेंब्रम,दीपक मारडी,देवराज हांसदा,श्री पूर्णेन्दु हेंब्रम,विकास हेंब्रम,मंगल मुर्मू,गनसा हेंब्रम,ओसे हेंब्रम,सोमाय हांसदा एवं अन्य मौजूद थे.



