• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड की कैबिनेट बैठक में 31 प्रस्तावों को मंजूरी, आंधी तूफान और लू स्थानीय आपदा घोषित, होमगार्ड व सिपाही की बहाली का पैमाना बदला, यहां लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की 9 फीट की प्रतिमा, देखे कैबिनेट के क्या है फैसले, मुख्यमंत्री ने क्या कहा, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 31 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत सरकार ने राज्य में आंधी तूफान और लू को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित कर दिया है. इस फैसले के मुताबिक, इन आपदा के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के मापदंड के मुताबिक, सहायता राशि प्रदान की जायेगी. इसके अलावा पशुओंकी मौत होने पर सहायता राशि मिलेगी. रांची के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में तांबे की नौ फीट की भगवान बिरसा नुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की मंजूरी दी गयी, जिस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे. वहीं, एकीकृत बिहार के पंचायत निगम लिमिटेड के 26 कर्मचारियों के 2006 से 2011 तक के बकाये का भुगतान करने को भी मंजूरी दी गयी. जनवितरण प्रणाली (सरकारी राशन दुकान) में अब इ-पॉश मशीन के संचालन को लेकर फोर जी नेटवर्क देने को मंजूरी दी गयी. यहीं नहीं पीजी पास एमबीबीएस छात्रों को विशेष छूट देने को मंजूरी दी गयी. वहीं, राज्य सरकार ने खनिजों पर अपना राज्य का सेस बढ़ा दिया है जबकि सिपाही, उत्पाद सिपाही, कक्षपाल और होमगार्ड की नियुक्ति के नियमावली में संशोधन करते हुए शारीरिक मापदंड में बदलाव कर दिया है. इसके तहत सामान्य वर्ग, आर्थिक रुप से पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा के उम्मीदवारों की ऊंचाई 107 सेंटीमीटर और सीने की चौड़ाई 81 सेंटीमीटर तय किया गया है. एसटी और एससी के लिए ऊंचाई 155 सेंटीमीटर और सीने की चौड़ाई 79 सेंटीमीटर निर्धारित की गयी. महिलाओं के लिए ऊंचाई 148 सेंटीमीटर न्यूनतम जबकि पुरुषों के शारीरिक दक्षता में भी परिवर्तन किया गया है, जिसके तहत 1600 मीटर यानी एक मील छह मिनट में दौड़ने का पैमाना तय किया गया है. महिलाओं को 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ को पूरा करना होगा. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :
★ झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद प्रिया महान्ती बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य तथा उक्त से उद्भूत, प्रिया महान्ती बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य तथा झारखण्ड सरकार एवं अन्य बनाम प्रिया महान्ती में पारित आदेश एवं अवमाननावाद प्रिया महान्ती बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य के क्रम में स्वर्गीय भगत चरण महान्ती, भूतपूर्व पदचर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किये जाने तथा उनकी पुत्री प्रिया महान्ती को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद, हसनैन अख्तर बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में हसनैन अख्तर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद, देवनारायण सिंह बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य एवं उक्त से उद्भूत अवमाननावाद के क्रम में देवनारायण सिंह, सेवानिवृत लिपिक की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किये जाने एवं अनुमान्य वित्तीय लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड उच्च न्यायालय के लिए नियुक्त विधि पदाधिकारियों एवं उनके एसोसिएट काउंसिल द्वारा झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची के अतिरिक्त मुख्यालय के अंदर किसी अन्य न्यायालय अथवा न्यायाधिकरण में पैरवी करने हेतु शुल्क निर्धारण की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 की धारा-26 के अन्तर्गत अपर न्यायायुक्त-1, रांची के न्यायालय को विशेष न्यायालय पदभिहित करने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड सम्पूर्ण बिजली आच्छादन योजना अन्तर्गत शेष बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने हेतु मार्च, 2025 तक योजना के अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई.
★ अरविन्द कुमार बलदेव प्रसाद, मुख्य विद्युत अभियंता के सचिव प्रावैधिक ऊर्जा विभाग, झारखण्ड, रांची को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची के परिपत्र की कंडिका-02 एवं 03 को शांत करते हुए अपोलो प्रोटोन कैंसर सेन्टर, चेन्नई में स्पाइनल एसट्रोकिटोमा (कैंसर) की कराये गए चिकित्सा में हुए व्यय 28 लाख रुपये के प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गई.
★ राधेश्याम मांझी, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, गोड्डा सम्प्रति कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, चाईबासा के द्वारा विभागीय अधिसूचना द्वारा अधिरोपित दण्ड संचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक के विरूद्ध समर्पित अपील अभ्यावेदन को आंशिक रूप से स्वीकृत करते हुए अधिरोपित दण्ड के परिमार्जन की स्वीकृति दी गई.
★ स्वर्कीय नागेन्द्र कुमार सिन्हा, भाप्रसे, तत्कालीन उप विकास आयुक्त, रामगढ को विशेष परिस्थिति में एयर एम्बुलेन्स द्वारा रांची से हैदराबाद ले जाने एवं उस पर हुए व्यय 14 लाख 52 हजार रुपये (चौदह लाख बावन हजार रूपये) मात्र की प्रतिपूर्ति की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.
★ जल संसाधन विभाग अंतर्गत विशेष भू-अर्जन एवं पुनर्वास कार्यालयों के छटनीग्रस्त सेवारत कर्मियों की सेवा समाप्ति एवं पुनर्बहाली के बीच की अवधि के सेवा विनियमन एवं वेतन भुगतान हेतु विभागीय संकल्प द्वारा लिए गए निर्णय की कंडिका-4 के क्रमांक-7 में अंकित विजय राम, जंजीरवाहक एवं क्रमांक-13 में अंकित अमीर लाल पासवान, जंजीरवाहक से संबंधित आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी, रांची परिसर में भगवान बिरसा मुण्डा की 9 फीट ब्रांज धातु की आदमकद प्रतिमा की स्थापना एवं इसके निर्माण हेतु मेसर्स राम सूतर आर्ट क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा, यूपी को मनोनयन के आधार पर कार्य आवंटित करने की स्वीकृति दी गई.
★ षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र, 2025 में राज्यपाल द्वारा दिये गये अभिभाषण पर मंत्रिपरिषद की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ नन्द कुमार राम, तदेन प्रभारी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, लातेहार सम्प्रति सेवानिवृत के द्वारा विभागीय अधिसूचना द्वारा अधिरोपित दण्ड पेंशन से 25 प्रतिशत राशि की स्थायी कटौती के विरूद्ध समर्पित अपील अभ्यावेदन के निस्तार की स्वीकृति दी गई.
★ उत्तरवर्ती बिहार एवं झारखण्ड राज्य स्थित एकीकृत बिहार पंचायत राज वित्त निगम लिमिटेड के कर्मियों के बकाया वेतनादि के भुगतान की स्वीकृति दी गई.
★ -झारखण्ड राज्यान्तर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित आश्रम विद्यालयों, पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालयों व अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों व अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों का संचालन गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कराने की अवधि विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई.
★ लालबियक्तलुवांगा खियांग्ते, सेवानिवृत्त आइएएस को झारखण्ड लोक सेवा आयोग, रांची में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने के उपरांत घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई.
★ जन वितरण प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण प्रक्रिया के क्रम में सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में इ-पॉश के माध्यम से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने हेतु झारखण्ड वित्तीय नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत मेसर्स लिंकवेल टेलीसिस्टम प्राईवेट लिमिटेड एवं मेसर्स इंटिग्रा माईक्रोसॉफ्ट प्राईवेट लिमिटेड से आगामी आठ माह अथवा 4 जी नेटवर्क आधारित इ-पॉश मशीनों के अधिष्ठापन होने तक (दोनों में जो पहले हो) इ-पॉश मशीनों की सर्विस सपोर्ट प्राप्त करने हेतु अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में पीजी मेडिकल व एमडीएस पाठ्यक्रम उर्तीण होने के उपरांत तीन वर्षों की आवश्यक सरकारी सेवा की बाध्यता संबंधी प्रावधानों में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ केन्द्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के आलोक में झारखण्ड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में तत्संबंधी संशोधन करने हेतु प्रस्तावित झारखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 को झारखण्ड विधान सभा के चालू सत्र में पुरःस्थापित करने के बिन्दु पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड सेवा संहिता के नियम-76 को क्षांत करते हुए स्वर्गीय रवि रंजीत मुर्मू, भूतपूर्व लिपिक, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मकरो, दुमका के कुल 2625 दिनों के अनुपस्थित अवधि को झारखण्ड सेवा संहिता के नियम-236 के तहत असाधारण अवकाश के रूप में विनियमित करने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ लातेहार जिलान्तर्गत मौजा सिकनी में सिकनी कोल ब्लॉक के 410.75 एकड़ (166.228 हे0) क्षेत्र में से 133.473 एकड़ (54.016 हे0) क्षेत्र पर सर्वश्री झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, रांची द्वारा धारित कोयला खनिज खनन पट्टा के अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के अन्तर्गत कम्पनियों द्वारा पावर व रेगुलेटेड सेक्टर को प्रेषित किये जाने वाले कोयला खनिज पर स्वामिस्व (रॉयल्टी) की वसूली, पावर व रेगुलेटेड सेक्टर के अतिरिक्त को नीलामी के माध्यम से विक्रय किये जाने वाले कोयला के इनवायस के आधार पर खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा किये जाने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक, 2024 को वापस लेते हुए झारखण्ड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक, 2025 को झारखण्ड विधानसभा में पुनर्स्थापन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य में आंधी-तूफान तथा ग्रीष्म लहर (हीट वेभ) से हुए या सम्भावित जानमाल की क्षति को देखते हुए आंधी-तूफान तथा ग्रीष्म लहर को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा के अन्तर्गत आपदा घोषित करने की स्वीकृति दी गई.
★ 1 जनवरी 2016 से लागू पुनरीक्षित वेतनमान पेंशन में अनुमान्य पेंशन रूपान्तरण के पुनर्स्थापन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड की अधिसूचना द्वारा प्रवृत झारखण्ड सहायक कारापाल संवर्ग नियमावली, 2012 (समय समय पर यथा संशोधित) में संशोधन करते हुए “झारखण्ड सहायक कारापाल संवर्ग (संशोधन) नियमावली, 2025” प्रवृत करने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के अंतर्गत झारखण्ड खनिज धारित भूमि उपकर अधिनियम, 2024 की धारा-10 के तहत प्रदत्त शक्तियों के द्वारा अधिनियम की अनुसूची में संशोधन के बावत मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन एवं मानदेय (अन्य शत्तों सहित) नियमावली, 2022 (यथासंशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के पीवीटीजी एवं अन्य आदिवासी समूह के अविद्युतीकृत टोलों व घरों के विद्युतीकृत करने हेतु ऑनग्रिड एवं ऑफ ग्रिड योजना हेतु प्राक्कलित राशि 55.92 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) अन्तर्गत रांची जिला में 5000 मीट्रिक टन क्षमता के निर्माणाधीन शीत गृह के तृतीय पुनरीक्षित प्राक्कलित राशि कुल 11, 65, 41, 783.00 (ग्यारह करोड़ पैंसठ लाख एकतालीस हजार सात सौ तिरासी) रूपये के पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति एवं योजना अवधि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 तक विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video
खबर

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

October 2, 2026
Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र
खबर

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

October 2, 2026
Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खबर

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

October 2, 2026
Next Post

Jamshedpur drowning - सोनारी दोमुहानी नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, नशे की थी लत

Jamshedpur police administration alert : जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, होली और ईद को लेकर एसएसपी ने की ब्रीफिंग, देखिये - video, जमशेदपुर के कई चौराहो पर आपात स्थिति को लेकर तैनात होंगे एंबुलेंस, यह है फोन नंबर

Jamshedpur manav kalyan samiti - जुगसलाई मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली 14 मार्च को, भगवान कृष्ण की जीवंत झांकी जुगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों में करेगी भ्रमण, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News