जमशेदपुर : आगामी होली और ईद को लेकर तैयारियां तेज है. होली और ईद के दौरान किसी तरह का हुड़दंग या किसी तरह का असामाजिक कार्य करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. इसको लेकर तैयारी की गयी है. जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने इसको लेकर सारे पुलिसवालों की ब्रीफिंग की. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान कहां कैसे कार्रवाई की जानी है. वहीं, पुलिसवालों को अतिरिक्त ड्रेस भी दिया गया है ताकि वे लोग जब कार्रवाई करें तो उनकी पहचान भी हो सके. इसके लिए अतिरिक्त शक्ति कमांडो को जिले में तैनात कर दिया गया है, जो कई इलाकों का भ्रमण करने के बाद आगे बढ़ेंगे. ऐसे संदिग्ध तत्वों पर निगरानी की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा अगर किसी तरह की आपात स्थिति होती है तो फिर कदम उठाया जा सकता है. वहीं, होली को देखते हुए जमशेदपुर में कई एरिया में अलग से एंबुलेंस को तैनात किया गया है और उनके चालकों का फोन नंबर भी जारी किया गया है. इसके तहत साकची गोलचक्कर, मानगो चौक, बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस चौक, कदमा रंकिणी मंदिर, जुगसलाई फाटक और आइडीएसपी कार्यालय चौक समेत अन्य स्थानों पर चालक को जारी किया गया है.



