जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी राधा कृष्ण संग फूलों की होली का आयोजन 14 मार्च 2025 शुक्रवार को किया जा रहा है. विगत कई वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना जमशेदपुर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी की जाती रही है. इसके लिए बुधवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गयी. संवाददाता सम्मेलन में अश्विनी कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान वृंदावन की तर्ज पर जुगसलाई के विभिन्न इलाकों में फूलों की बरसात होगी. आयोजन में फूलों से सुसज्जित रथ पर राधारानी संग होली के रसिया भगवान कृष्ण की जीवंत झांकी पूरे जुगसलाई के मुख्य मार्गों का भ्रमण करेगी, जिसमें हजारों भक्त फूलों और इत्र के साथ होली खेलेंगे. कार्यक्रम के आकर्षण में जगह जगह मटकी फोड़ भी किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
यह रामटेकरी मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे आरती के साथ प्रारंभ होकर रामटेकरी रोड, मेन रोड, गर्ल्स स्कूल रोड, राणी सती मंदिर, नया बाजार, मारवाड़ी पारा रोड, चौक बाजार होते हुए वापस रामटेकरी मंदिर में ठंडाई और अल्पाहार के साथ समाप्त होगी. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के सभी सदस्य जोरशोर से तैयारियां में जुटे हैं. संवाददाता सम्मेलन में अमित रूंगटा, संतोष छापोलिया, राजीव केडिया, राजकुमार सारस्वत, अश्विनी कुमार अग्रवाल, देवानंद अग्रवाल, कमल कुमार काबरा, अजय सरायवाला, निकेश चौधरी, दिलीप कांवटिया, दिनेश काजरिया, अंकित जवानपुरीया, विवेक पूरीया, सुशील मित्तल, प्रभात अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अशोक गोयल, मनोज गोयल, विनोद सरायवाला, संजय गर्ग और संजय सरायवाला शामिल रहे.



