जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के सिद्धू-कानू बस्ती स्थित काली मंदिर के पास दोमुहानी नदी में डूबने से 59 वर्षीय बलवीर सिंह की मौत हो गयी. मृतक बलवीर सिंह बस्ती का ही निवासी था. बताया जा रहा है कि बलवीर नशे का आदी था और मंगलवार शाम को वह अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नदी में नहाने के लिए गया था. नशे में होने के कारण वह पानी में डूब गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बलवीर सिंह का एक बेटा है. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



