जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह के होली मिलन समारोह में आपसी दूरियां घटती नजर आई. आपसी एकता और भाईचारा के इस पर्व में होली के दौरान राजनीतिक माहौल से हटकर काफी हल्का-फुल्का माहौल नजर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित महामंत्री सतीश सिंह के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू और महामंत्री सतीश सिंह एक साथ नजर आए. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके अरविंद पांडेय भी उनके साथ दिखे. आपको बता दे की टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू और सतीश सिंह के बीच आपसी खींचतान की खबरें अक्सर आया करती थी लेकिन होली में यह की स्थान प्यार में बदलता नजर आया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन में अरविंद पांडेय बीच में विरोधी खेमे में थे लेकिन वह भी होली में साथ नजर आए. हालांकि इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह और सहायक सचिव अजय चौधरी नजर नहीं आए. इस दौरान फागुन के गीत यहां प्रस्तुत किए गए और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई. टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने सभी लोगों का अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस होली मिलन समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम सहायक सचिव नितेश राज समिति कई अन्य विशिष्ट लोग भी शामिल हुए. टाटा स्टील मैनेजमेंट की ओर से एचआर के चीफ मुकेश अग्रवाल और अन्य वरीय अधिकारी भी इनके होली मिलन समारोह में शामिल हुए.



