रांची : रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आगामी 20 मार्च को द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु सदानंद सरस्वती का नागरिक अभिनंदन सह प्रवचन आयोजित किया जायेगा. अभिनंदन समारोह समिति ने स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त जानकारी दी. समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी ने बताया कि स्वामी जी का रांची में पहली बार आगमन हो रहा है. उन्होंने बताया कि स्वामी सदानंद सरस्वती स्व स्वामी स्वरूपानंद के शिष्य हैं. स्वामी स्वरूपानंद के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी सदानंद सरस्वती द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर बने. शंकराचार्य के रांची आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि शंकराचार्य आगामी 18 मार्च को राउरकेला से सड़क मार्ग से शाम 5 बजे रांची पहुंचेंगे, जहां बिरसा चौक में उनका अभिनंदन एवं स्वागत होगा. वहां से मोटरसाइकिल के काफिले के साथ वे अरगोड़ा चौक, हरमू रोड होते हुए महाराजा अग्रसेन भवन में पधारेंगे, जहां उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा. शंकराचार्य तीन दिन तक महाराजा अग्रसेन भवन में ही प्रवास करेंगे तथा धर्मावलंबियों को आशीर्वचन देंगे. स्वामी सदानंद सरस्वती आज 19 मार्च को भी कई स्थानों का भ्रमण करेंगे. आगामी 20 मार्च को अपराह्न 3 बजे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा. तत्पश्चात शंकराचार्य जी धर्म सभा एवं प्रवचन करेंगे एवं धर्म प्रेमियों को आशीर्वाद देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
शंकराचार्य जी के स्वागत में रांची नगर में कई स्थानों में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा बैनर पोस्टर, तोरण द्वार एवं होर्डिंग लगाये जा रहे हैं. अभिनंदन समारोह के लिए गठित संयोजक मंडल सदस्यों में बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, अशोक पुरोहित, शिवशंकर साबू, मनोज बजाज, पवन शर्मा, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, रमन बोडा, संजीव विजयवर्गीय, ललित ओझा, राजीव रंजन मिश्रा, राजेश गुप्ता, मुनचुन राय, रमेश सिंह, कुणाल अजमानी, राजेश सिन्हा सनी, राजेश साहू, नंदकिशोर चंदेल, संजय जायसवाल को शामिल किया गया है. समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ होंगे.



