चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पथ निर्माण, जलापूर्ति और पाइपलाइन निर्माण कार्य का विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि योजनाएं पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा. श्री मोहंती ने लोगों से अपील किया कि वे योजना निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना पूर्ण कराएं. विधायक ने वार्ड सख्या 02 में आलोक वेरा के घर से छोटू बेरा, रंजन बेरा से जगदीश बेरा, और अन्य रास्तों में पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास की जिसका प्राक्कलित राशि 5,02,000 लाख रुपए है. (नीचे भी पढ़े)
वार्ड सं. 11 में बालाजी शॉप फैक्ट्री से भगवती राईस मिल तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि 18,13,126 लाख रुपए है.वार्ड सं. 11 में स्टेशन रोड से बैजनाथ राईस उद्योग तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि 24,97,992 लाख रुपए है.डाक बंगला में पंप हाउस निर्माण और पाइपलाइन कार्य का शिलान्यास जिसकी प्राक्कलित राशि 23,30,866 लाख रुपए है. बजरंग उद्योग से लेकर गणेश रुंगटा फैक्ट्री तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि 18,60,150 लाख रुपए है. वार्ड सं. 04 में बेदार के घर से लाल मियां के घर तक कालीकरण पथ चौड़ीकरण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि 15,12,057 लाख रुपए है.वार्ड सं. 12 में ट्यूबवेल और डीप बोरिंग कार्य का विधायक ने शिलान्यास किया. मौके पर झामुमो नेता मो गुलाब, भृत्ति सुंदन महतो, मिथुन कर, सुजीत दास, देवाशीष दास, रशीद खान, बापी नंदी, बिस्वजीत भोल, कीर्ति महतो, संजय सिंह, अरविन्द सिंह,भाजपा नेता पार्थों महतो,जगन्नाथ महतो, शतदल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



