जमशेदपुर: अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक आवासीय कार्यालय में हुई, जिसमे राष्ट्रीय सम्मेलन 22 मार्च को इंदिरा भवन नया कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में करने का निर्णय लिया गया है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेनुगोपाल, केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, अजय माकन सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसकी जानकारी आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने दी.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड से शामिल होने जा रहे सैकड़ों पदाधिकारी अपने द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों की एक रिपोर्ट तैयार कर लें , जिसे राष्ट्रीय कार्यालय को सौंपे एवं वैसे जिलाध्यक्ष जिन्होंने अभी तक कमिटी विस्तार नहीं किया है. उन्हें 19 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया है. बैठक में मुख्य रूप से आशुतोष सिंह, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष अमृत रंजन महतो, अजित यादव, महेश राम, देवदत्त शर्मा, दुर्गा रजक सहित अन्य लोग शामिल थे.



