कांड्रा: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत रायपुर ग्राम में दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई. जिसमें तीन युवक घायल हो गए. तीनों चांडिल निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं घटना के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सभी को सड़क से साइड किया. घटना में दो गंभीर एवं एक आंशिक रूप से घायल है. (नीचे भी पढ़े)

वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना कांड्रा थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी. सूचना पर तत्काल एंबुलेंस एवं कांड्रा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची एवं ग्रामीणों की मदद से सभी को जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस से ईलाज हेतु जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया एवं दोनों बाइक को अपने कब्जे में लिया.



