जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर माइंस क्वेरी (ओएमक्यू) में फिक्स टर्म इंप्लायमेंट के लिए बहाली निकाली गयी है. इसके तहत टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर (ऑपरेशन व मेंटेनेंस) (जेनरल व इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी के लिए बहाली निकाली गयी है. ओएमक्यू डिवीजन के किसी भी लोकेशन में बहाली होगी. इसके तहत किरीबुरु, क्योंझर, राउरकेला इंप्लायमेंट एक्सचेंज से रजिस्ट्रेशन कराने वाले को प्राथमिकता दी जायेगी. नोवामुंडी, जोड़ा, खूदबूंद के स्थानीय लोगों को भी बहाली में प्राथमिकता दी जायेगी. इसके लिए आवेदक को मैट्रिक पास होना, दो साल का एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त संस्था से मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में डिप्लोमा कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए. 18 से 38 साल तक के बीच की उम्र सीमा तय की गयी है.(नीचे भी पढ़े)
आवेदन के आधार पर चयनित लोगों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के लिए कॉल किया जायेगा. जिसका लिखित परीक्षा होगी, जिसमें चयनित आवेदक का इंटरव्यू लिया जायेगा. एक साल का ट्रेनिंग होगा, जिसके बाद उनका परफार्मेंस बेहतर होने पर फिक्स टर्म कांट्रैक्ट पर कर्मचारी की बहाली होगी, जो पांच साल के लिए होगी. यह बहाली टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में होगी. ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जायेगा और सात दिन की छुट्टी दी जायेगी. आवेदन 31 मार्च 2025 तक किया जा सकता है. आवेदक को अपने सारे टेस्ट के परिणाम और आधार कार्ड केसाथ डोमेसाइल सर्टिफिकेट भी देना है. आवेदन के लिए लोग फार्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है.




