जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां मरीज के गलत तरीके से ऑपरेशन के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा किया. जानकारी अनुसार बारिगोड़ा के रहने वाले रामचंद्र दास की पत्नी इंदु देवी को 15 दिन पहले एमजीएम अस्पताल में एडमिट किया गया. उनका छोटा सा ऑपरेशन था, जिस ऑपरेशन में डॉक्टर ने टांके को खुला ही छोड़ दिया, जिससे इंदु देवी के पेट में इंफेक्शन हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है परिजनों ने विमल बैठा से संपर्क किया. विमल बैठा एमजीएम अस्पताल पहुंचे और लिखित शिकायत एमजीएम प्रशासन को दिया. अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डॉक्टर को हाई एंटीबायोटिक चलाने के निर्देश दिये. वहीं रामचंद्र दास का कहना है कि यदि उनकी पत्नी को कुछ भी होता है तो इसका पूरा जिम्मेदारी एमजीएम प्रशासन की होगी.



