रायपुर: छतीसगढ़ के बीजापुर व कांकेर में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 22 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. साथ ही इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीजापुर व कांकेर में दो अलग अलग क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों का मार गिराया. मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने काफी मात्रा में हथियार व गोला बारुद भी बरामद किये है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों ने बीजापुर व दांतेवाड़ा सीमा के पास गंगालुर इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे थे. इस दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड हो गयी. जिसमें सुरक्षा बलों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिसमें 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है. विदित हो कि पिछले सप्ताह 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने अपने हौसला बढ़ाते हुए गुरुवार को अलग अलग क्षेत्रों में 22 नक्सलियों को मार गिराया.



