पोटका: पोटका प्रखंड के बड़ा भूमरी में नवजागरण समिति के तत्वावधान में गुरुवार से श्रीश्री राधा गोविंद अखण्ड हरिनाम संकीर्तन सह नवकुंज (रास) संकीर्तन का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ. सर्वप्रथम गांव से 700 से अधिक कुआंरी कन्याओं द्वारा नोतुन पुखुर (तालाब) से भव्य गाजे बाजे के साथ कलश में जल लाकर कीर्तन मंदिर एवं तमाम नवकुंज में कलश स्थापित किया गया, जिसके उपरांत पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सभी नौ कुंज में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ .संकीर्तन में झारखंड, बंगाल एवं ओड़िशा की कुल 101 संकीर्तन सम्प्रदाय लगातार नौ दिनों तक नवकुंज मे नॉनस्टॉप संकीर्तन की प्रस्तुति करेंगे. यह आयोजन 29 मार्च तक चलेगा.नवकुंज के आयोजन को लेकर कीर्तन मंदिर समेत पूरे क्षेत्र को भव्य तरीके से सजाया गया है नौ कुंजो में एक साथ हरिनाम संकीर्तन के जाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.(नीचे भी पढ़े)

कुंभ मेला समेत वैवाहिक पार्टी एवं अन्य प्रतिमा है आकर्षण का केंद्र: बड़ा भूमरी में आयोजित नवकुंज में हरिनाम संकीर्तन के नवकुंज के अलावे कमिटी द्वारा श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु मेला का आयोजन भी किया गया है .कमिटी द्वारा नवकुंज परिसर में भगवान के विभिन्न रूपो के 100 से अधिक आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है .भगवान के रूपो के अलावे कमिटी द्वारा कुंभ मेला ,वैवाहिक समारोह, गुफा के अलावे अन्य कई मनोरंजक प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है जो कि नवकुंज में आने वाले लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र होगा .(नीचे भी पढ़े)

नवकुंज मेला के प्रथम दिन कलश यात्रा में भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन, जिला पार्षद सूरज मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सतीश सरदार,समाजसेवी सनत मंडल, पोलटू मंडल समेत दर्जनों लोग पहुंचे आयोजन में कमिटी के ऋषिकेश मंडल, रजनीकांत दास,प्रबीर मंडल, चंचल मंडल, परितोष दास,विश्वजीत मंडल, अमल मंडल, अम्बर मंडल, आदित्य मंडल, सनत मंडल, चंदन मंडल, चंद्रास मंडल समेत समस्त ग्रामवासी योगदान दे रहे है.



