जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में रामनवमी के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में नव वर्ष उत्सव, जवारा पूजा, सरहुल पर्व एवं रामनवमी महोत्सव पर विस्तृत चर्चाएं हुई. इसमें जवारा पूजा के विसर्जन के दिन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के का अनुरोध किया गया. विसर्जन घाट पर साफ सफाई एवं समुचित लाइट की व्यवस्था की भी बात कही गई और मुख्य रूप से सुनाई क्षेत्र के अखाड़ा समितियां के विसर्जन के दिन होने वाले विलंब पर विस्तृत चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़े)

केंद्रीय रामनवमी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सभी अखाड़ा समितियां से अनुरोध किया कि सभी लोगों की समस्याओं का निदान पर्व के पहले संपन्न कर लिया जाएगा परंतु विगत वर्षों की भांति विसर्जन के दिन सभी अखाड़ा समिति एकजुट होकर समय का ध्यान रखते हुए सही समय पर विसर्जन को संपन्न कराये. सभी अखाड़ा समिति सर्वसम्मति से समय को निर्धारित करते हुए अपने शोभायात्रा को आगे बढ़ाएंगे जिस शोभायात्रा की तैयारी हम लोग विगत तीन चार माह पूर्व से करते हैं. उसकी भव्यता को लोगों के सामने प्रदर्शित करते हैं उसमें विलंब होने के कारण सारा मेहनत बर्बाद हो जाता है. (नीचे भी पढ़े)
सभी ने एक स्वर में इस बार शोभा यात्रा को सही समय पर समाप्त करने का निर्णय लिया. बैठक को मुख्य रूप से डीएसपी मनोज ठाकुर, थाना प्रभारी सरयु आनंद एवं शांति समिति अखाड़ा समिति के सम्मानित सदस्यों ने संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय राम नवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, समीर राज (लल्लू), कैलाश जी, अशोक जैन, विजय वार्ता, दीपक यादव, हर्ष नायडू, किशोर साहू, संजय पांडे, डॉ. के.के. बैठक के दौरान चौधरी, राजू यादव, राकेश प्रसाद (गोलू), सुमित ठाकुर आदि मौजूद थे.



