जमशेदपुर : मानगो में शांति समिति, रामनवमी अखाड़ा समिति एवं विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों की आयोजित एक बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजुमदार, पुलिस उपाधीक्षक वचनदेव कुजूर, मानगो नगर निगम के अरविंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित रहे. बैठक में मुख्य रूप से होली एवं रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर चर्चा हुई. अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजुमदार ने आजादनगर के अलग-अलग क्षेत्रों में, जहां बिजली, स्ट्रीट लाइट एवं रोड पर गंदगी की समस्या को जल्द से जल्द ठीक कराने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
त्योहार के मौके पर शहर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना या हुडदंग न हो और लोग उत्साह एवं उल्लास के साथ त्योहार मना सकें. सभा का संचालन आजादनगर थाना पीस कमेटी के सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान ने किया. बैठक में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, नौशाद जमील, असगर,अभिनव कुमार सिंह, अपूर्व पाल, भवानी सिंह, ताहिर हुसैन, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, मुमताज शरीक, फरजाना शफी, राजू गोराई आदि उपस्थित रहे.



