सरायकेला: सरायकेला- खरसवां जिले के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सीएसआर के तहत लगे ट्रैफिक सिग्नल का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को हो गया. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया. इस मौके पर जेडएफ कंपनी के अधिकारी के साथ पुलिस प्रशासन के अलाधकारी मौजूद रहे. उसके साथ इसके संचालन को लेकर आम शहर वासियों के साथ डीसी और एसपी ने जियाडा सभागार में बैठक कर उनके सुझाव मांगे. डीसी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि आज ट्रैफिक सिग्नल को लेकर फीड बैक लिया गया है जिसमें कई महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं उसपर अमल किया जाएगा और अभी इस तरह के फीड बैक लोगों से समय समय पर लिए जाते रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के अपर आयुक्त रवि प्रकाश, जियाडा के आरडी दिनेश रंजन, एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, प्रवीण गुटगुटिया, अधिवक्ता ओम प्रकाश, सुधीर सिंह, राजीव रंजन, इसरो अध्यक्ष रूपेश कतरियार, वरिष्ठ नागरिक संघ के एके श्रीवास्तव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, कंपनी के प्रतिनिधि पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार ब्रज भूषण सिंह समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने ट्रैफिक सिग्नल के संचालन में आ रही बाधा और परेशानी पर अपने- अपने सुझाव दिए. एक स्वर से सभी ने ट्रैफिक सिग्नल को दुर्घटना रोकने में कारगर बताया. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने बताया कि रैश ड्राइविंग भी रुकी है. लोगों ने एक भी सिग्नल को बंद नहीं करने का सुझाव दिया, बल्कि उसे परिस्थितियों को देखते हुए संचालित करने की बातें कहीं. बैठक में ट्रैफिक सिग्नल के साथ मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटों का भी मुद्दा उठाया गया. इस दौरान सिग्नल के पास वाहनों के रुकने का मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग की मांग पर पथ निर्माण विभाग ने कहा सडक के रिपेयरिंग के बाद बनेगा. गम्हरिया थाना सिग्नल और सुधा डेयरी सिग्नल पर कोई आपत्ति नहीं की गई. वहीं लाल बिल्डिंग चौक के सिग्नल के टाइमिंग में परिवर्तन का सुझाव आया. डीसी ने बताया कि अप्रैल माह से सिग्नल के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम शुरू होगा जो सिग्नल तोड़ने वालों को चिन्हित कर ऑनलाइन जुर्माना वसूलेगा.



