जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला आजसू पार्टी के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई शहीद चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी शहीदों के सपनों का सम्मान करती है और निरंतर करती रहेगी, लेकिन राज्य सरकार अब तक शहीदों को उचित सम्मान नहीं दे पा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे नौजवान देश के प्रति अपनी भक्ति दिखाते हुए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए. सरकार को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी संतोष सिंह, ललन झा, अरूप मल्लिक, तनवीर आलम उर्फ राजू, सुधीर सिंह ललित सिंह, मो मुनीर आलम, अभिजीत सरकार समेत अन्य मौजूद रहे.














