जमशेदपुर : कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की आम बैठक रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश के 18 ज़िलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसमें कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई. विभिन्न विषयों पर चर्चा के उपरांत वैधानिक व्यवस्था के तहत कार्यकारणी की टीम की घोषणा की गई, जिसका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. टीम का चुनाव ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के पीआरओ एमए कुमार की देख रेख में सम्पन्न हुआ, जिसमें नंदजी प्रसाद कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष चुने गए. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि वर्तमान में नंदजी प्रसाद ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी हैं. टीम के अन्य सदस्यों में विमल आनंद नाग को उपाध्यक्ष टेक्निकल, गणेश थापा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नौशाद ख़ान उपाध्यक्ष, निरंजन पाण्डेय महासचिव, राहुल गोप सचिव, कमल किशोर कच्छप सचिव, ग़ुलाम जावेद संयुक्त सचिव, राकेश कुमार एक्का संयुक्त सचिव, संगीता दास संयुक्त सचिव, शशि सुमन संयुक्त सचिव, राजेश मोहंती कोषाध्यक्ष चुने गये. इसके अतिरिक्त कार्यकारी सदस्य के रूप में तापस मुखर्जी, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, सुष्मिता, प्रियंका किस्पोट्टा, सविता सिंह, शिवकुमार महतो एवं राकेश कुमार एक्का का चयन किया गया.














