जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच के रविवार को संपन्न हुए प्रांतीय अधिवेशन, 2024-25 में मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर की अचीवर्स शाखा को उसके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. शाखा को विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार मिला. इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अंशुल रिंगासिया, सचिव विजय सोनी एवं कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और निःस्वार्थ सेवा भावना का परिणाम है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शाखा इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ समाजसेवा के कार्यों को जारी रखेगी. संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि आने वाले समय में वे और अधिक सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे.














