रांची : झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. राज्य के सात आईपीएस अधिकारियों को बदल गया है जिसमें सारे वरीय अधिकारी है. झारखंड के पूर्व डीजीपी अनिल पालटा का तबादला कर रेल पुलिस का महानिदेशक बनाया गया है. एमएस भाटिया को होमगार्ड और फायर ब्रिगेड का महानिदेशक बनाया गया है जो अभी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे.(नीचे भी पढ़े)
पंकज कंबोज को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया है, जो आईजी प्रोविजन के तौर पर काम कर रहे थे. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सुमन कुमार खंडेलवाल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के तौर पर पदस्थापित किया गया है. गौरव गोस्वामी को एसडीपीओ पतरातू बनाया गया है. वेदांत शंकर को एसडीपीओ किस्को बनाया गया है. शिवम प्रकाश को एसडीपीओ चक्रधरपुर बनाया गया है.




