रांची : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता रांची महानगर कांग्रेस के प्रभारी बनाये गये हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का प्रभार बलजीत सिंह बेदी को सौंपा गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है. अधिसूचना में राज्य के कुल 17 जिलों के पार्टी के प्रभारियों की घोषणा की गई है. (नीचे भी पढ़ेैं)

जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को रांची महानगर का प्रभारी बनाया गया है तो रांची ग्रामीण जिले की जिम्मेवारी शहजादा अनवर को सौंपी गई है. इसी तरह डॉ राजेश गुप्ता को लोहरदगा, बंधु तिर्की को गुमला, रमा खलखो को सिमडेगा, योगेंद्र साव को खूंटी, जलेश्वर महतो को हजारीबाग, जेपी पटेल को गिरिडीह, धीरज प्रसाद साहू को चतरा, प्रदीप तुलस्यान को रामगढ़, अशोक चौधरी को धनबाद, बादल पत्रलेख को बोकारो, अनवर अहमद अंसारी को कोडरमा, विनय सिन्हा दीपू को पलामू, सत्यनारायण सिंह को गढ़वा, भीम कुमार को लातेहार एवं बलजीत सिंह बेदी को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का प्रभारी मनोनीत किया गया है. (नीचे भी पढ़ेैं)
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय की ओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार उक्त नेताओं को आगामी तीन महीनों, अप्रैल, मई एवं जून 2025 के लिए संबंधित जिला कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया है.




