रांची: कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर तेज आंधी तूफान से साथ जोरदार बारी होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 अप्रैल तक राज्य का मौसम खराब रहेगा. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिलेगी. 2 और 3 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी व मध्य हिस्सों और 4 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़ शेष सभी जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को ये जिला रहा सबसे गर्म – मौसम विभाग के मुताबिक सोमवरा को सबसे गर्म जिला जमशेदपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 39.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का 38.2 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 39.1 डिग्री सेल्सियस, चतरा का 33.6 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का 36.9 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का 38.5 डिग्री सेल्सियस, गुमला का 35.2 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग का 34.5 डिग्री सेल्सियस, जामताड़ा का 36.6 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का 34.5 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 32.6 डिग्री सेल्सियस, पाकु़ड़ा का 38.5 डिग्री सेल्सियस, पलामू का 36.7 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा का 37.5 डिग्री सेल्सियस, जामताड़ा का 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी – रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 2 और 3 अप्रैल को राज्य के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसके साथ ही कई जिलों में ओलावृष्टी की भी संभावना है.
4 अप्रैल को इन जिलों में अलर्ट जारी – 4 अप्रैल को राजधानी रांची, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरीडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावा में बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.














