• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 20, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy on ED raid : विधायक सरयू राय को उम्मीद, इडी घोटालेबाजों का करेगी पर्दाफाश, कहा – स्वास्थ्य विभाग के पांच साल के कार्यकाल की भी जांच करें इडी

April 4, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को कहा कि आयुष्मान घोटाले को लेकर झारखंड में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर इडी ने छापामारी की है. यह कोई अचानक और चौंकाने वाली घटना नहीं है. उनके जैसा व्यक्ति लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहा था. आज जब इडी ने छापा मारा तो उन्हें संतोष हुआ. बेशक छापामारी आय़ुष्मान के नाम पर हुई लेकिन इडी को इसकी तह तक जाना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में पांच साल तक जो हुआ है, उस तक अगर इडी नहीं पहुंचेगी तो यह बड़ा मसला नहीं बनेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इडी की छापामारी पर कोई भी टिप्पणी अनुचित है. उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य विभाग में घोटालेबाजों का जो सिंडिकेट था, उसका भंडाफोड़ इडी करेगी. सरयू राय ने कहा कि बीते पांच साल से वह जिन मुद्दों को उठा रहे थे, उनकी पुष्टि ईडी के छापामारी से हो गई. यहां जारी बयान में श्री राय ने कहा कि वास्तव में पिछले पांच वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में घोटालेबाजों का एक सिंडिकेट बना हुआ है जिसमें मंत्री, उनके सचिव, स्वास्थ्य विभाग के कुछ अफसर, जमशेदपुर के कुछ बिजनेसमैन और कुछ डॉक्टर और अस्पताल भी शामिल हैं. सरयू राय ने कहा कि इस छापेमारी में सबसे चौंकाने वाली बात है पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव रहे ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू के निवास स्थान पर छापेमारी स्वास्थ्य विभाग में एक धारणा बनी थी कि ओम प्रकाश सिंह जो कहते हैं, वही बन्ना गुप्ता करते हैं. ओम प्रकाश सिंह का आदेश स्वास्थ्य विभाग में अनाधिकृत रुप से चलता था. स्वास्थ्य विभाग में जो इस मनोभाव के लोग थे, उन लोगों ने एक गैंग बना लिया था.(नीचे भी पढ़े)

सरयू राय ने आगे कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की गड़बड़ियों को लेकर कई बार विधानसभा में मामला उठाया. कोई कार्रवाई नहीं हुई. जांच कमेटी बन गई, लेकिन जांच नहीं हुई। कोई रिपोर्ट तलब नहीं हुआ. सूचना के अधिकार के तहत दो माह पहले उन्होंने कुछ सूचनाएं मांगी, नहीं मिली. आज तक नहीं मिली. इससे साबित होता है कि वो लोग चीजों को छुपाना चाहते हैं. श्री राय ने कहा कि चूंकि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनके ही खिलाफ चार-पांच दर्ज कर दिये गये. ये मुकदमे स्वास्थ्य विभाग ने किये. उनमें से दो-तीन मुकदमों में ओम प्रकाश सिंह गवाह हैं. ये लोग रांची पुलिस पर दबाव डालते रहे हैं कि उन्हें (श्री राय को) गिरफ्तार किया जाए. हटिया का जो डीएसपी सही तरीके से काम कर रहा था, उसको बदलवा दिया गया और एक “नामी” डीएसपी को ये लोग ले आए. उन्होंने आंख मूंदकर उनके खिलाफ मामले को ट्रू कर दिया. आज श्री राय उस मामले में जमानत पर हैं. एक मामले में अदालत ने उनके खिलाफ कोई भी पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है. ऐसे में, स्वास्थ्य विभाग में लोगों ने यह मान लिया था कि जो भी वो लोग करेंगे, कोई विरोध नहीं करेगा। जो विरोध करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. श्री राय ने कहा कि कोरोना काल से ही आयुष्मान में गड़बड़ी की बातें सामने आ रही थीं. तब भी यह चर्चा होती थी कि जमशेदपुर के कुछ डॉक्टर और कुछ अस्पताल फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

आज भी 40 करोड़ से अधिक रुपये फर्जी मरीजों का रुका हुआ है. इन लोगों ने लूट की साजिश रची थी. कुछ अस्पताल फर्जी हैं लेकिन उन्हें आयुष्मान में जोड़ लिया गया है और कुछ अस्पताल अगर सही हैं तो उसमें भी छद्म मरीजों का इलाज हो रहा है और पैसे की उगाही हो रही है. मरीज है ही नहीं लेकिन उसके नाम पर बिल बन रहा है और पैसे उठाये जा रहे हैं. झारखंड सरकार ने झारखंड आरोग्य सोसाइटी बनाई है. उसकी भी इसमें बड़ी भूमिका है. दवा और उपकरणों की खरीद के लिए एक कार्पोरेशन बना है. उसकी भी बड़ी भूमिका है. यह कार्पोरेशन दवाओं की हेराफेरी करता है. सरयू राय ने कहा कि नेक्सस में शामिल लोगों ने सुनियोजित तरीके से उस पैसे का वारा-न्यारा करने की साजिश रची, जो भारत सरकार मरीजों की सहायता के लिए दे रही थी. इडी ने धनबाद में छापेमारी भी की. विधानसभा में इस पर कई बार चर्चा भी हुई थी. हम लोगों को लग रहा था कि इडी या सीबीआइ इसे गंभीरता से नहीं ले रही है लेकिन इन एजेंसियों ने काम शुरु कर दिया था इस पर. आज उसी का नतीजा है कि डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर इडी की छापेमारी हुई.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण
खबर

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

November 20, 2026
Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
खबर

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

November 20, 2026
Jamshedpur big accident  : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग
खबर

Jamshedpur big accident : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

November 20, 2026
Next Post

jamshedpur mla saryu roy navratra : विधायक सरयू राय के नवरात्र फलाहार कार्यक्रम में जुटीं विभूतियां, संस्कृति और धर्म को मजबूत बनाने की बड़ी पहल

tata motors medical support scheme : टाटा मोटर्स के मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 43 मामलों को मंजूरी, देखे किसको मिली मंजूरी

tata motors atheletics meet : 76वीं टाटा मोटर्स वार्षिक एथलेटिक्स मीट का उदघाटन, खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुक्रवार को सुबह आठ...

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

रांची / जमशेदपुर : झारखंड के रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार रांची सदर के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन के...

Jamshedpur big accident  : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

Jamshedpur big accident : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

by Sharp Bharat
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में...

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

मेष राशिधार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे।...

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की संयुक्त सर्वोच्च...

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई. इस...

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच बुनियादी सुविधाओं की कमी...

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में वाहन सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवानों ने सख्ती दिखाई....

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News