चाकुलिया: रामनवमी पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से शनिवार को चाकुलिया पुलिस ने चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क समेत अन्य सड़कों पर बैरियर लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया.(नीचे भी पढ़े)
वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारी ने बाइक चालक के लाइसेंस, हेलमेट,कागजात समेत बाइक की डिक्की की जांच की और चार पहिया वाहन की भी जांच की.इस दौरान बगैर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चला रहें ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा और नियमों की जानकारी दी गई. .(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए आगे भी पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा.











