रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा सर्किट हाउस में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ. मोर्चा के संगठन सचिव दुर्योधन महतो की अध्यक्षता में आ.दिक उक्त बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी एवं जिले के सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं सैकड़ो नए कार्यकर्ता शामिल हुए. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की विचारधारा को देखते हुए कई झारखंड आंदोलनकारी, क्रांतिकारी, के साथ साथ जिले के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा. (नीचे भी पढ़ें)

चाईबासा झारखंड जेनरल कामगार यूनियन सह आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष हीरालाल हेंब्रम, सरायकेला जिला उपाध्यक्ष राम सिंह तियू, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष महानायक सुंडी, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष शंकर दिग्गी, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष जगबंधु हेंब्रम, सदर चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विशाल पुर्ती, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष अनिल चातर, मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश बिरुआ, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष डालसेन पुर्ती, पार्टी के सदस्य रोशन बांकिरा, जेना करुआ, अविनाश करुआ, मिथिलेश हेंब्रम, रमेश गोडसोरा, गोया गोप, रांन्दो हेंब्रम, रमेश पान, डुमू सोय, भगवान दास ठाकुर, सामू पुर्ती, संजय पुर्ती, कार्तिक तांती, सूरज गुंदुवा, निर्मल गोप, यदुनाथ पाटपिंगुआ, धर्मेंद्र पाट पिंगुआ, बीरसिंह गोप, विजय बारी, आमू बिरुली, चाईबासा निर्दलीय पूर्व प्रत्याशी संजय देवगम आदि सैकड़ों नए लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष करण महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मांडी, जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो, चक्रधरपुर नगर गणेश महतो, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष बुबाई बिरुली, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष निशूचक चाम्पिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय महतो, सोनुआ प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार, प्रखंड पदाधिकारी तूफान महतो, महेंद्र, अंबिका ने नए सदस्यों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा बैठक में जिले से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें मनोहरपुर तरतरा निवासी झारखंड के लाल आल्हाद महतो के ईरान में दुर्घटना में मरने के बाद 17 दिन बीत जाने के बाद भी उनका शव नहीं मिलने को लेकर विशेष चर्चा की गई. वहीं, बोकारो में प्रेम महतो की हुई हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने पर भी चर्चा हुई. दोनों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया गया.




