रामगोपाल जेना,
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचकड़ा पंचायत में स्थित गोबरी नाला में 69 लाख रुपये की लागत से तीन सेल का बॉक्स कलवर्ट का निर्माण होगा. इसे लेकर शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इससे पूर्व पुजारी कार्तिक दास द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गयी. बॉक्स कलवर्ट का निर्माण पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर प्रमंडल द्वारा कराया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने कहा कि गोबरी नाला पर तीन सेल का बॉक्स कलवर्ट का निर्माण शुरु होगा. बरसात से पूर्व कलवर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा. जिससे इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी. इस मौके पर मुखिया अरविंद तिग्गा, झामुमो नेता दिनेश जेना, प्रदीप महतो, टिंकु प्रधान,कालिया प्रामाणिक के अलावा विभाग के कनीय अभियंता विवेक आनंद, रितेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.



