जमशेदपुर : सुन्दरनगर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के निवासी राजू प्रमाणिक से देसी कट्टे के बल पर शराब पीने के लिए पैसे मांगनेवाले सुनाराम किस्कू नामक उक्त व्यक्ति को देसी कट्टा एवं चार जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सुनाराम किस्कू मूलतः जादूगोड़ा के बड़ामेड़ा का निवासी है, जो वर्तमान में सुंदरनगर थानांतर्गत तुरामडीह यूसिल कॉलोनी में रहता है. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर के एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को पत्रकारों को उक्त जानकारी दी. श्री गर्ग ने बताया कि रविवार शाम सवा पांच बजे के करीब राजू प्रमाणिक ने सुंदरनगर थाना पहुंच कर शिकायत की कि एक व्यक्ति उसको शराब पिलाने के लिए बोला. राजू ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उक्त व्यक्ति ने देसी कट्टा निकाल कर राजू की कनपट्टी पर रखते हुए धमकी दी कि अगर वह शराब नहीं पिलाएगा तो वह जान से मार देगा. (नीचे भी पढ़ें)
उसकी शिकायत पर थाना प्रभारी वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर तुरत पुलिस बल एवं शिकायतकर्ता राजू प्रमाणिक को लेकर घटना पर पहुंचे. वहां धमकी देने वाला व्यक्ति तुरामडीह रेलवे फाटक के पास स्थित बरगद पेड़ के पास दिखा, जो पुलिस की गाड़ी और पुलिस दल को अपनी ओर आता देख भागने लगा. पुलिस दल ने उसे दौड़कर पकड़ा. उसकी तलाशी लेने पर उसके के बाएं पैर के एंक्लेट में एक देसी कट्टा तथा उसकी पैंट के दाहिने पैकेट से चार जिन्दा गोलियां बरामद हुईं, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया. उस व्यक्ति ने पूछताछ करने पर अपना नाम सुनाराम किस्कू बताया तो राखा थाना क्षेत्र के बड़ामेड़ा का निवासी है एवं फिलहाल यूसिल की तुरामडीह कॉलोनी में रहता है. उसने बताया कि उक्त देसी कट्टा व चार जिन्दा गोलियां उसने कल (20 अप्रैल को) ही उपेन्द्र पात्रो नामक व्यक्ति से दो हजार रुपये में खरीदा था. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार सुनाराम किस्कू के साथ उपेन्द्र पात्रो की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की, लेकिन वह फरार हो गया था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. उन्होंने बताया कि उपेंद्र को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.



