गालूडीह: गालूडीह के उलदा में स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में तृतीय स्थापना दिवस पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का सोमवार को भंडारा के साथ समापन हो गया. हजारों लोगों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी, सब्जी, चटनी और खीर ग्रहण किया। सुबह से रात तक माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में भक्तों की भीड़ रही. 13 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ था. धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में राज किशोर साहू, किरण देवी, राहुल शास्त्री समेत सैकड़ों सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी.



