जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में वैल्यू इंजीनियरिंग के जनक, महान एलडी माइल्स की 122वीं जयंती का भव्य आयोजन हाइब्रिड मोड में संपन्न हुआ. इस गरिमामय कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीआरएफ के एमडी यूके सिंह, विशिष्ट अतिथि हाइको ग्रुप के सीइओ सह एमडी तापस साहू और विशिष्ट अतिथि आरकेएफएल के मुख्य परिचालन पदाधिकारी शक्ति सेनापति उपस्थित थे. सभी अतिथिगण ने इंजीनियरिंग कोर्स में वेव को शामिल करने पर जोर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
सत्र में एनआइटी जमशेदपुर के विद्युत विभाग के विभागाध्यक्ष मधु सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस अवसर पर वैल्यू इंजीनियरिंग के माध्यम से की गई प्रोजेक्ट और क्विज का आयोजन किया गया. इस्टर्न ज़ोनल काउंसिल (इजेडसी) की टीम का नेतृत्व जेमिपोल की एमडी स्वास्तिका बसु, सचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष वीआर कृष्णा, आलोक घोषाल, सूर्य प्रभाकर, रमन झा, गरिमा गौरव, नरेश रावौर अन्य सक्रिय सदस्यों ने किया. यह आयोजन एलडी माइल्स के दूरदर्शी योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने और वैल्यू इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर था.











