जमशेदपुर : भाजपा के युवा नेता सन्नी संघी ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग को वेंटिलेटर पर बताते हुए कहा कि आज एमजीएम अस्पताल में हुआ हादसा विभाग की लापरवाही खुल कर सामने आ गई है. अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के दो फ्लोर के छज्जे शनिवार को भरभरा कर गिर गए, जिसके नीचे चार मरीजों के दब जाने की सूचना है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि 10 दिन पूर्व ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया था. एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री जिले में एक मेडिकल कॉलेज खुलवाने की घोषणा करते हैं, परंतु उनकी नजर वर्तमान अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग की ओर नहीं गई. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने विगत दिनों भाजपा एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को भाजपा का फोबिया हो गया है। उन्होंने बताया की झारखंड में वर्ष 2019 में भाजपा की डबल इंजन सरकार में दुमका, हजारीबाग, पलामू और जमशेदपुर के चार अस्पताल का शिलान्यास किया गया था. उन्होंने कहा कि झारखंड में आजादी के बाद भी एमजीएम, रिम्स और पीएमसीएच धनबाद के रूप में तीन मेडिकल कॉलेज ही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सन्नी संघी ने वर्तमान हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की विकास विरोधी मानसिकता के कारण झारखंड का स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग स्वयं बीमार हो गया है.











