जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है. दो लोगों का शव पहले बरामद किया गया था जबकि एक व्यक्ति की लाश बाद में बरामद की गयी. एमजीएम अस्पताल में घटी घटना में गोविंदपुर स्थित गदरा निवासी लुकास साइमन तिर्की और साकची स्टेट माइल रोड निवासी डेविड जोनसन का नाम शामिल है. वहीं, सरायकेला निवासी श्रीचंद तांती का शव देख रात को बरामद किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस घटना में श्रीचंद तांती की मां रेणुका देवी को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. उनका स्थिति भी गंभीर बताया जा रहा है. कुल 15 लोग उस वक्त उस बिल्डिंग में मौजूद थे. जिसमें से 12 लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया और बाद में 3 शव को बरामद किया गया. देर शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी जमशेदपुर पहुंची. टाटा स्टील और जिला प्रशासन के रेस्क्यू टीम के अलावे एनडीआरएफ की टीम ने भी ऑपरेशन में सहयोग किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

दूसरी और इस घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर खुद से पूरे घटना की जानकारी ली और फिर वहां मौजूद जमशेदपुर के उपायुक्त को जांच के आदेश दिए. उपायुक्त को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है. स्वास्थ्य मंत्री के साथ जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार समेत अन्य लोग भी पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी हासिल की. स्वास्थ्य मंत्री ने यहां ऐलान किया कि सारे मृतकों के परिजनों को पांच – पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा के तौर पर सरकार की ओर से दी जाएगी. इस घटना के दोषियों पर सीधी कार्रवाई करने की बात डॉक्टर इरफान अंसारी ने कही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी यहां पहुंचे थे और उनके साथ ही सारे विधायक भी यहां मौजूद थे.












