जमशेदपुर: जमशेदपुर में कदमा से मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां एक चलती कार में आग लग लग गयी, जिससे कार धू-धू कर जल उठी. बताया जा रहा है कि इस घटना में कार सवार एक युवक की भी जलकर मौत हुई है, हालांकि इसकी पुष्टि अब तक प्रशासनिक स्तर पर नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक आग भड़क उठी और चारों दरवाजे लॉक हो गया. काफी प्रयास के बाद भी कार में सवार युवक बाहर निकल नहीं सका.मृतक व्यक्ति की पहचान सुनील अग्रवाल के नाम से हुई, ब्रिजिया हेरिटेज का रहने वाला था. हुंडई कंपनी की क्रेटा कार में यह हादसा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया, लेकिन जब तक सहायता पहुंचती, युवक की जान जा चुकी थी. कार पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे शव की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया. फिलहाल अभी तक शव को कार से बाहर नहीं निकाला जा सका है. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. मामले की गहन जांच की जा रही है और युवक की पहचान सुनील अग्रवाल के रूप में हुई है, जो ब्रिजिया हेरिटेज का रहने वाला है. जिस कार में आग लगी है उसकी संख्या जेएच05सीबी5749 है, जो हुंडई कंपनी की क्रियेटा कार है. घटना के बाद से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.











