चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाइपी पंचायत के बोरदीरी नव प्राथमिक विद्यालय की झाड़ियों से सत्य प्रकाश पूर्ति हत्याकांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने चक्रधरपुर के बाइपी के मोरन सिंह पुरती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उसके पास से फरसा बरामद किया गया. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आपसी विवाद में सत्य प्रकाश की हत्या की गयी है. आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि शराब पीने के दौरान इस दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मोरन ने नशे में उसकी हत्या कर दी. इसके लिए छापेमारी दल का गठन किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.



