जमशेदपुर : बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की ओर से सोमवार को कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती मनाई गई. समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ जूही समर्पिता ने गुरुदेव टैगोर के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अद्भुत कवि, कथाकार, शिक्षाविद एवं चित्रकार बताया. मुख्य अतिथि सोमा बनर्जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया, जबकि डॉ रागिनी भूषण व सुधा गोयल ने गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं के अनुवाद का पाठ किया. (नीचे भी पढ़ें)

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं ने भानु शृंगार पदावली की बहुत सुन्दर प्रस्तुति कर दर्शकों की प्रशंसा पाई. अंतरा सरकार, दीया प्रमाणिक, सुमेधा पाठक, त्रिषा सरकार ने गुरुदेव टैगोर की पदावली पर नृत्य प्रस्तुत किया. रेणु बाला मिश्रा ने स्वरचित कविता के माध्यम से गुरुदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

सरिता सिंह ने अपनी कविता ‘लेकिन लिखना तुम’ सुनाई. गीता दुबे ने स्वरचित कहानी ‘अनकही’ सुनाई. पूर्वी घोष ने बांग्ला कविता सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि सोमा बनर्जी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि गुरुदेव ने दो देशों का राष्ट्र गीत लिखा और श्रीलंका का राष्ट्रीय गीत भी गुरुदेव की रचना से प्रेरित है. यह कम लोग ही जानते हैं. उन्होंने कहा कि आज भी गुरुदेव प्रासंगिक हैं. उनकी कहानियों पर आधारित अनेक फ़िल्में बनी हैं. आज शिक्षा के क्षेत्र में जो नीति लायी जा रही है, वह गुरुदेव ने आज से सौ वर्षों से पहले शुरू की थी. धन्यवाद ज्ञापन मो शहनवाज आलम ने किया. कार्यक्रम का संचालन पामेला घोष दत्ता ने किया. कार्यक्रम में शिक्षा विद, समाजसेवी, साहित्यकार और छात्रों की बहुत प्रेरणादायक उपस्थिति रही. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्या तीसरी, रागिनी भूषण, हरि मित्तल, अरुणा झा,संध्या सिन्हा, लक्ष्मी झा, रत्ना भट्टाचार्य, बलविंदर सिंह, निशित सिन्हा, माम चंद अग्रवाल, अनुज कुमार,अमित, रोहित, अंकुर, पुष्पा विलइ, आदि की महत्व पूर्ण भूमिका रही. सभी ने गुरुदेव को बहुत शिद्दत से याद किया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.














