जमशेदपुर:इग्नू में जुलाई 2025 शैक्षिक सत्र का पुनः पंजीकरण प्रारंभ हो गया है. पुनः पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक है. बैचलर्स डिग्री द्धितीय एवं तृतीय वर्ष, मास्टर डिग्री द्धितीय एवं सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों (बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए) में ऑनलाइन मोड एवं ओडिएल मोड दोनो में पुनः पंजीकरण करने का लिंक इग्नू के वेबसाइट पर उपलब्ध है. पुनः पंजीकरण करने के लिए इच्छुक शिक्षार्थी लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in के द्वारा पुनः पंजीकरण करा सकते है. (नीचे भी पढ़े)
जैसा की विश्वविद्यालय एक लचीला दृष्टिकोण अपनाता है, शिक्षार्थी अगले वर्ष/सेमेस्टर के लिए पुनः पंजीकरण कर सकते है, इसके बावजूद कि उन्होंने परीक्षा दी है या नहीं, उन्होंने पंजीकृत पाठ्यक्रम पूरा किया है या नहीं. यह जानकारी रामकृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर स्थित इग्नू कार्यक्रम केंद्र 0534पी के कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरविंद तिवारी ने दी. साथ ही उन्होंने बताया की इस बार जून सत्रीय परीक्षा 2025 का आयोजन 12 जून से 19 जुलाई 2025 के बीच अयोजित होगा. नई परीक्षा सूची इग्नू के वेबसाइट पर उपलब्ध है. रांची क्षेत्रीय केंद्र के तहत कुल 50 शिक्षार्थी सेवा केंद्रों के द्वारा सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है.











