रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुखराम उरांव द्वारा अनुशांसित योजनाओं का शिलान्यास के बाद चक्रधरपुर झामुमो प्रखण्ड के अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, नकटी पंचायत के मुखिया सह बन्दगांव प्रखण्ड के विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, झामुमो नेता प्रदीप महतो द्वारा 5 स्पेन का परसाबहाल और इन्द्रूवां के पुलिया एवं पोंगडा सड़क का योजना स्थल पर जा कर निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया.ठेका कंपनी के कर्मियों के अनुसार तय समय-सीमा पर ही निर्माण कार्य पूर्ण कर दिये जाने पर जोर दिया जा रहा है.











